Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

👉उत्तर प्रदेश सरकार ने नीट यूजी 2026 (NEET-UG 2026) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट देने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले से राज्य के करीब 3.5 लाख छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। ▪️ NEET-UG 2026: यूपी में नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बस किराए में मिलेगी 50% की छूट; प्रवेश पत्र दिखाना होगा अनिवार्यलखनऊ:उत्तर प्रदेश में 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की री-एग्जाम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की विशेष रियायत देने का फैसला किया है। ▪️इस तरह मिलेगा छूट का लाभ. 20 और 21 जून को मिलेगी छूट: रोडवेज बसों के किराए में आधी छूट का यह लाभ मुख्य रूप से 20 और 21 जून को यात्रा करने वाले छात्रों को मिलेगा।एडमिट कार्ड दिखाना जरूरी: बस में सफर के दौरान अभ्यर्थियों को अपना वैध NEET UG प्रवेश पत्र (Admit Card) परिचालक (कंडक्टर) को दिखाना होगा। ▪️कंडक्टर रखेंगे एडमिट कार्ड की कॉपी: बस कंडक्टर सत्यापन के बाद अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की एक फोटोकॉपी अपने पास जमा करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETIM) के माध्यम से रियायती टिकट जारी करेंगे। ▪️ लखनऊ सिटी बसों में भी मिलेगी रियायत:राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने आ रहे छात्रों के लिए स्थानीय स्तर पर भी राहत दी गई है। आदेश के मुताबिक, लखनऊ की सिटी बसों (City Buses) में भी परीक्षार्थियों को 19 जून से 21 जून तक किराए में विशेष रियायत मिल सकती है। ▪️ ठहरने के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था:मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था और परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए दूसरे जिलों में जा रहे हैं और जिनके पास रुकने का साधन नहीं है, उनके लिए जिला प्रशासन अस्थायी आवास व ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #badaunnews #budauncity #UttarPradeshNews #ujhani #noida #budaun #badaun #NEET #neetexam #lucknow बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

Budaun, Budaun | Jun 18, 2026

MORE NEWS

कदम नगला ब्लॉक उसावां, तहसील दातागंज पर गंगा का कटान जारी

कदम नगला ब्लॉक उसावां, तहसील दातागंज पर गंगा का कटान जारी

Budaun, Budaun | Aug 6, 2026

बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

#Badaun #BadaunNews #BreakingNews #UttarPradesh #Accident TragicIncident

बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। #Badaun #BadaunNews #BreakingNews #UttarPradesh #Accident TragicIncident

Budaun, Budaun | Aug 6, 2026

👉उत्तर प्रदेश सरकार ने नीट यूजी 2026 (NEET-UG 2026) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट देने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले से राज्य के करीब 3.5 लाख छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। ▪️ NEET-UG 2026: यूपी में नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बस किराए में मिलेगी 50% की छूट; प्रवेश पत्र दिखाना होगा अनिवार्यलखनऊ:उत्तर प्रदेश में 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की री-एग्जाम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की विशेष रियायत देने का फैसला किया है। ▪️इस तरह मिलेगा छूट का लाभ. 20 और 21 जून को मिलेगी छूट: रोडवेज बसों के किराए में आधी छूट का यह लाभ मुख्य रूप से 20 और 21 जून को यात्रा करने वाले छात्रों को मिलेगा।एडमिट कार्ड दिखाना जरूरी: बस में सफर के दौरान अभ्यर्थियों को अपना वैध NEET UG प्रवेश पत्र (Admit Card) परिचालक (कंडक्टर) को दिखाना होगा। ▪️कंडक्टर रखेंगे एडमिट कार्ड की कॉपी: बस कंडक्टर सत्यापन के बाद अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की एक फोटोकॉपी अपने पास जमा करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETIM) के माध्यम से रियायती टिकट जारी करेंगे। ▪️ लखनऊ सिटी बसों में भी मिलेगी रियायत:राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने आ रहे छात्रों के लिए स्थानीय स्तर पर भी राहत दी गई है। आदेश के मुताबिक, लखनऊ की सिटी बसों (City Buses) में भी परीक्षार्थियों को 19 जून से 21 जून तक किराए में विशेष रियायत मिल सकती है। ▪️ ठहरने के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था:मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था और परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए दूसरे जिलों में जा रहे हैं और जिनके पास रुकने का साधन नहीं है, उनके लिए जिला प्रशासन अस्थायी आवास व ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #badaunnews #budauncity #UttarPradeshNews #ujhani #noida #budaun #badaun #NEET #neetexam #lucknow बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews - Budaun News