
धनतेरस की रात पार्किंग विवाद में चलीं 15 गोलियां, सिंगापुर से दिवाली मनाने आए शख्स की हत्या
Faridabad Parking Dispute: 15 राउंड फायरिंग, 9 गोलियां लगने से सिंगापुर में नौकरी करने वाले शख्स की मौत
Faridabad के सेक्टर 21C में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी मोनू शर्मा ने 42 वर्षीय परमजीत धनखड़ पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 9 गोलियां उन्हें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परमजीत सिंगापुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे और दिवाली मनाने के लिए 5 नवंबर को भारत आए थे. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच गाड़ी की पार्किंग और पार्किंग में कुत्ते के गंदगी करने को लेकर विवाद था. वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में उसकी पत्नी, बेटे, बेटी और भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.
#Faridabad #FaridabadNews #HaryanaNews #ParkingDispute #ParamjeetDhankhar #CrimeNews #FaridabadCrime #BreakingNews #HaryanaCrime #ShootingIncident #Dhanteras2026 #DelhiNCRNews