
जितेंद्र पासवान पर फिर जताया भरोसा, बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने गया जिले में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में जितेंद्र पासवान को दोबारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेंद्र पासवान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का संकल्प लिया।
जितेंद्र पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गया जिले के सभी प्रखंडों में मजबूत करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की है। दिन-रात कार्यकर्ताओं से संपर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि इसी मेहनत का परिणाम है कि आज जिले के विभिन्न बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और संगठन के कार्यक्रमों में पूरी तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने वर्ष 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद संगठन के लिए लगातार सक्रिय रहे। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर भी मिला।
जितेंद्र पासवान ने कहा कि इसके बाद भी उन्होंने संगठन विस्तार के लिए लगातार काम जारी रखा और उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
दोबारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह समेत सभी प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गया की धरती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा को और मजबूत करने के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ेगी, वह पीछे नहीं हटेंगे. कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#बिहार
#samratchoudhary
#upendrakushvaha