शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह को एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक सिटी कोतवाली के पीछे स्थित मदीना मस्जिद के पास का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। टीम में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, हाजी मलंग बाबा, राजकुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब चाचा तथा राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।