बीकानेर: पीबीएम अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी, मरीज और परिजन बेहाल 🚨
बीकानेर में हुई बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं और अस्पताल प्रबंधन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital) के अंदर बारिश का पानी घुस गया है, जिससे परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
पानी भरने के कारण अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलने की बजाय इस अव्यवस्था के कारण और अधिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है।
गंदे पानी के भराव से अस्पताल में संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा रहता है आखिर मरीजों की इस भारी परेशानी का जिम्मेदार कौन है?
#TheBikanerNews #Bikaner #PBMHospital #BikanerRain #BikanerUpdates #Waterlogging #BikanerAdministration #RajasthanNews #BikanerCity #PublicIssue
Jethanand Vyas Siddhi Kumari