⬇️पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS की 44 सीटों पर प्रवेश, 6 सीटें खाली⬇️
पिथौरागढ़ :- मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस की 50 सीटों में से अब तक 44 पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटों में से 3 और स्टेट कोटे की 43 सीटों में से 41 पर प्रवेश हुआ है।
प्राचार्य ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 तक पूरी होगी। उन्हें उम्मीद है कि इस चरण में शेष 6 सीटों पर भी प्रवेश हो जाएगा और कॉलेज की सभी 50 सीटें भर जाएंगी। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से सीमांत क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और भविष्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता में भी मदद मिलेगी।