#उज्जैन के किसान गौरव रघुवंशी की गिर नस्ल की गाय राधा ने राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। राधा ने एक दिन में 19.76 लीटर दूध देकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद राधा ने एक लाख रुपये का नकद इनाम जीतकर अपने मालिक का नाम रोशन किया है।
गौरव रघुवंशी ने यह गाय गुजरात से 90 हजार रुपये की कीमत में खरीदी थी। राधा की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि सही देखभाल और नस्ल के चयन से पशुपालन को एक लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है। यह उपलब्धि अन्य किसानों के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही है।
#breakingnewswala #Ujjain #उज्जैनNews #DairyFarming #GirCow #MadhyaPradeshNews #Agriculture #BNWTV