
*भाजपा सरकार में मंदिर भी असुरक्षित! लौर क्षेत्र के सीतापुर में नैकिनिया माता मंदिर से चोरी हुईं घंटियां व माता की आंखें, थाना प्रभारी रीना सिंह की लापरवाही पर भड़के संपादक दीपक गुप्ता; 4 गांवों में भारी आक्रोश, आमरण अनशन का बिगुल!*
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। सीतापुर में पिछले कई सालों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं—पहले गरीबों की बकरियां चोरी हुईं, फिर मवेशी-भैंसें चोरी हुईं, उसके बाद लोगों के घरों के ताले टूटे, और अब हद तो तब हो गई जब चोरों ने आस्था के केंद्र मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लौर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नैकिनिया माता मंदिर में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना ने चार गांवों की जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। नैकिनिया माता मंदिर में हुई इस चोरी ने पुलिसिया गश्त और गश्त के दावों की पोल खोलकर रख दी है। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए मंदिर में भक्तों द्वारा श्रद्धा से चढ़ाई गई वजनी घंटियों को हथौड़े से मार-मारकर उखाड़ लिया। इनमें 'इंडिया हेडलाइन 24' के मुख्य संपादक दीपक कुमार गुप्ता, देवतालाब के नरेंद्र गुप्ता, सुनील चतुर्वेदी और होंडा एजेंसी संचालक सत्य प्रसाद गुप्ता द्वारा चढ़ाई गई घंटियां शामिल थीं। केवल इतना ही नहीं, नीच प्रवृत्ति के चोरों ने माता की प्रतिमा में लगी नग की आंखें तक निकाल लीं। धार्मिक आस्था पर हुए इस प्रहार से आसपास के चार गांवों में गहरा आक्रोश और तनाव फैल गया है। जब इस सनसनीखेज चोरी की सूचना देने के लिए 'इंडिया हेडलाइन 24' के मुख्य संपादक दीपक कुमार गुप्ता ने रात ८:00 में लौर थाना प्रभारी रीना सिंह को फोन लगाया, तो मैडम ने जनता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा और फोन अपने ड्राइवर को थमा दिया। बीट प्रभारी को मौके पर भेजकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सवाल यह उठता है कि मऊगंज जिला कप्तान (SP) भले ही लाख कड़े निर्देश जारी करते रहें, लेकिन निचले स्तर के 'घमंडी' अफसर एसी कमरों में बैठकर सिर्फ कुर्सियां तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि लौर पुलिस का ध्यान अपराध रोकने पर नहीं, बल्कि इलाके में फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार से 'महीना' बांधने पर है। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार और बड़े-बड़े नेता मंचों से धर्म, आस्था और अयोध्या के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी तरफ मऊगंज जिले में स्थिति यह है कि गांव का सिद्ध मंदिर भी पुलिस की नाकामी के कारण सुरक्षित नहीं है। जब प्रशासनिक अमला इतना लाचार और निकम्मा हो जाए कि भगवान के घर की सुरक्षा न कर सके, तो आम नागरिक की सुरक्षा की उम्मीद किससे की जाए? नैकिनिया माता मंदिर में हुई इस चोरी के बाद सीतापुर और आसपास के चारों गांवों की जनता का आक्रोश उबल रहा है। 'इंडिया हेडलाइन 24' की पहल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आर-पार के आंदोलन का ऐलान कर दिया है। यदि लौर पुलिस ने तत्काल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान और माता की आंखें बरामद नहीं कीं, तो आने वाले बुधवार को मऊगंज पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बावजूद अगर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, क्षेत्र के ग्रामीण लौर थाने के सामने 'आमरण अनशन' पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी लौर थाना प्रभारी रीना सिंह और मऊगंज पुलिस प्रशासन की होगी। @फ़ॉलोअर्स
#MauganjNews #Mauganj #SitapurNews #LaurNews #RewaNews #MadhyaPradeshNews #MPNews #TempleNews #TempleTheft #CrimeNews #PoliceNews #RuralNews #IndiaNews #BreakingNews #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Oct 4, 2026