घोड़थंबा क्षेत्र के चंदन पहाड़ी स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ कीर्तन शुक्रवार दोपहर संपन्न हुआ।
समापन पर हवन-पूजन और महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मथुरा यादव, विनोद यादव और मनोज यादव ने आयोजन की सफलता में ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया। मौके पर कई ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।