जुआ खेलने के दौरान विवाद में ग्राम प्रधान ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जुआ खेलने के दौरान सोमवार रात करीब 11 बजे बकराबाद के ग्राम प्रधान (ग्राम पंचायत प्रशासक) संजय बिंद ने अवैध पिस्टल से दो युवकों को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अजय कुमार पासी की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बांह में गोली लगने से घायल सुरेंद्र कुमार का उपचार चल रहा है। स्वजन ने संजय बिंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसने चार्ट पेपर पर 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं' लिखकर वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए शहर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇