चौखंडी रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार कर रहे राहगीर, हादसे की आशंका
वाराणसी। जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सामने आ रही इस लापरवाही से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन कुछ लोग सुरक्षित विकल्प अपनाने के बजाय रेलवे ट्रैक पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। ट्रेन के अचानक आ जाने पर उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिल सकता है। आपको बता दे कि
बीते 28 सितंबर को एक राहगीर बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई और टक्कर लगने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी हालांकि, बाइक सवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली थी।
इसके बावजूद लोग सबक लेने के बजाय अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया और लोगों को जागरूक नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
#VaranasiUpdate #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇