छठ पूजा को लेकर रामेश्वर के वरुणा घाट पर तैयारियां शुरू, सफाई में लगे सफाई कर्मी
वाराणसी। दीपावली और भाई दूज का पर्व संपन्न होने के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सेवापुरी क्षेत्र के रामेश्वर स्थित वरुणा घाट पर छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से चल रहा है। सफाईकर्मियों ने घाट पर जमी मिट्टी और गंदगी हटाकर सफाई की। वहीं, व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा के लिए वेदी बनाने का काम शुरू कर दिया है।
छठ पर्व को लेकर ग्रामीण बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी में जुट गई हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मइया की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
रामेश्वर वरुणा घाट पर बरेमा, रसूलपुर, , रामेश्वर, और इंदरपुर समेत आसपास के गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कुछ महिलाएं रामेश्वर के न्यू घाट और परसीपुर में भी पूजा करने की तैयारी कर रही हैं।
बताया गया कि 15 नवंबर को व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके लिए घाटों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇