⬇️पिथौरागढ़ : पुलिस परिवार के बच्चों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक⬇️
पिथौरागढ़ पुलिस परिवार के तीन होनहार खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। दिव्यांशी खनका ने ओपन नेशनल जी-4 ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक, उन्नति नेगी ने उत्तराखंड ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक तथा प्रफुल्ल पंत ने वुशू राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता पर पुलिस परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।