
दहेज हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार,
शिवहर। पिपराही थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष की ओर से मोहम्मद कलीमुल्लाह के तरफ से दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था।कहा गया पैसा नहीं देने के कारण बेटी की ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर दिया गया। आवेदन मिलते ही पिपराही थाना में कांड संख्या 262/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को लगाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पिपराही थाना पुलिस और गठित टीम ने मामले में संलिप्त तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में यार मोहम्मद, पिता नेक मोहम्मद, नेक मोहम्मद, पिता मो. नईन तथा खतीजा खातून, पति नेक मोहम्मद, सभी निवासी बसहिया शेख, थाना पिपराही, जिला शिवहर शामिल हैं।
मामले में गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।
प्रेसवार्ता कर एसपी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी है।मौके पर एसडीपीओ अनुशील कुमार,पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह व अन्य मौजूद।