
प्रेस नोट
दतिया पुलिस
*बाजार में व्यापारी के साथ जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने महज 18 घंटे में गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.11.2026 को फरियादी सुनील अग्रवाल पिता स्व. कैलाशचंद्र अग्रवाल निवासी भटियारा मोहल्ला, दतिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुराने बर्तन बेचने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी विवेक बाल्मीक, बबलू बाल्मीक एवं सचिन बाल्मीक निवासी भाण्डेरी फाटक, दतिया ने फावड़ा, बांस का डंडा एवं लोहे का सब्बल लेकर उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 692/26, धारा 109(1), 118(1), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और महज 18 घंटे के भीतर प्रकरण के तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा, बांस का डंडा एवं लोहे का सब्बल (आलाजरर) जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, थाना प्रभारी कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक विलियम सारस, उपनिरीक्षक महेन्द्र धाकड़, प्रधान आरक्षक 574 महेश शर्मा, प्रधान आरक्षक 662 ब्रजेन्द्र खन्ना, आरक्षक 708 ऋषि जोशी, आरक्षक 735 राहुल, आरक्षक 626 जसवंत,आर शिवराम गुर्जर एवं प्रधान आरक्षक 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।