*राज्य स्तरीय मादक पदार्थ नष्टीकरण अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई।*
*17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट।*
*डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए व स्मैक को पुलिस ने जलाकर किया नष्टीकरण।*
*नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये।*
चित्तौड़गढ़, 13 अगस्त 2026। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा