Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी में स्वतन्त्र निदेशक की जिम्मेदारी के लिए डॉ. अर्चना ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा नेतृत्व का जताया आभार। कुल्लू 16 अगस्त जिला कुल्लू से संबंधित डॉ. अर्चना ठाकुर ने प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। डॉ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि ओएनजीसी जैसी देश की प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण संस्था में स्वतंत्र निदेशक के रूप में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगी तथा संस्था और राष्ट्रहित में अपने अनुभव एवं क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करेंगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद सहित भाजपा के समस्त केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व एवं कुल्लू की समस्त जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ प्रतिभा और योग्यता को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से कुल्लू जैसे क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि जिला कुल्लू और हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास और सम्मान से जुड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखती हैं। उनका प्रयास रहेगा कि ओएनजीसी के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली, सुशासन और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में वह प्रभावी योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित और संस्था के हित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का प्रयास करूंगी।”

Kullu, Kullu | Aug 16, 2026

MORE NEWS

ग्राम पंचायत देहरा ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए टीबी मुक्त पंचायत का गौरव हासिल किया है।
Rakesh Bini Sharma

ग्राम पंचायत देहरा ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए टीबी मुक्त पंचायत का गौरव हासिल किया है। Rakesh Bini Sharma

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई

इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

यह कुल्लू जिले और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सम्मानित करना जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है।
विशेष रूप से:
 * 2 पंचायतों को गोल्ड मेडल मिलना यह दर्शाता है कि वहां टीबी नियंत्रण और ट्रैकिंग का काम उत्कृष्ट स्तर पर हुआ है।
 * 5 पंचायतों को सिल्वर मेडल मिलने से अन्य पंचायतों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।
 * 28 पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल मिलना यह साबित करता है कि जिले का एक बड़ा हिस्सा टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस तरह के अभियानों और सम्मान से अन्य पंचायतों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

यह कुल्लू जिले और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सम्मानित करना जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है। विशेष रूप से: * 2 पंचायतों को गोल्ड मेडल मिलना यह दर्शाता है कि वहां टीबी नियंत्रण और ट्रैकिंग का काम उत्कृष्ट स्तर पर हुआ है। * 5 पंचायतों को सिल्वर मेडल मिलने से अन्य पंचायतों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। * 28 पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल मिलना यह साबित करता है कि जिले का एक बड़ा हिस्सा टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस तरह के अभियानों और सम्मान से अन्य पंचायतों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

ज़रूरतमंद लड़कियों को इनर व्हील क्लब ने दी सिलाई मशीन
समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम कर रही संस्था
तीज के अवसर पर संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम
नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रही मुख्यतिथि

इनर व्हील क्लब कुल्लू द्वारा तीज की अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान इनर व्हील क्लब ने तीज त्यौहार भी मनाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्था ने जरूरतमंद छात्राओं को सिलाई मशीन भी दी। इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान संस्था को और आगे कैसे बढ़ता है इसके बारे में भी चर्चा की इसके अलावा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन यहां पर किया गया उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब कुल्लू में अब अपनी टीम को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है वही जरूरतमंद की मदद करने के लिए भी संस्था कार्य करती है किसी कड़ी में आज कार्यक्रम में दो सिलाई मशीन जरूरतमंद युवतियों को दी गई संस्था आने वाले समय में और भी ऐसे कार्य करेगी

बाइट - पूनम शर्मा अध्यक्ष इनर व्हील क्लब कुल्लू

वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है। और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी सहयोग संस्था को चाहिए होगा वह नगर परिषद कुल्लू की ओर से दिया जाएगा।

बाइट - आशा ठाकुर अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू

ज़रूरतमंद लड़कियों को इनर व्हील क्लब ने दी सिलाई मशीन समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम कर रही संस्था तीज के अवसर पर संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रही मुख्यतिथि इनर व्हील क्लब कुल्लू द्वारा तीज की अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान इनर व्हील क्लब ने तीज त्यौहार भी मनाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्था ने जरूरतमंद छात्राओं को सिलाई मशीन भी दी। इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान संस्था को और आगे कैसे बढ़ता है इसके बारे में भी चर्चा की इसके अलावा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन यहां पर किया गया उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब कुल्लू में अब अपनी टीम को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है वही जरूरतमंद की मदद करने के लिए भी संस्था कार्य करती है किसी कड़ी में आज कार्यक्रम में दो सिलाई मशीन जरूरतमंद युवतियों को दी गई संस्था आने वाले समय में और भी ऐसे कार्य करेगी बाइट - पूनम शर्मा अध्यक्ष इनर व्हील क्लब कुल्लू वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है। और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी सहयोग संस्था को चाहिए होगा वह नगर परिषद कुल्लू की ओर से दिया जाएगा। बाइट - आशा ठाकुर अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026

कल्लू के अखाड़ा बाजार में लग चुका है जाम कारण एक ट्रक वाले ने कुल्लू में बिजली के तार को तोड़कर लगा दिया जाम

कल्लू के अखाड़ा बाजार में लग चुका है जाम कारण एक ट्रक वाले ने कुल्लू में बिजली के तार को तोड़कर लगा दिया जाम

Kullu, Kullu | Aug 17, 2026