बीकानेर लाइवरिटायर्ड बैंक अधिकारी के मौत के बाद कंपनी का मैनेजर अभिषेक गिरफ्ता
बीकानेर लाइवरिटायर्ड बैंक अधिकारी के मौत के बाद कंपनी का मैनेजर अभिषेक गिरफ्तार बीकानेर।शहर में कचरा संग्रहण के लिए चल रहे टिपर की चपेट में आए रिटायर्ड बैंक अधिकारी केशव दत्त आचार्य की मौत के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है।पुलिस ने हादसे में शामिल टिपर की पहचान कर ली है,जबकि उसका ड्राइवर फिलहाल फरार है।दूसरी ओर,टेंडर कंपनी एसपीएस के मैनेजर अभिषेक को पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।थानाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि जिस टिपर से हादसा हुआ था,उसका पता लगा लिया गया है। ड्राइवर की पहचान भी कर ली गई है, लेकिन वह फिलहाल फरार है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद कंपनी पर साक्ष्य छिपाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मैनेजर अभिषेक पर भी साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप है।...