कुएं के पानी में गिरकर डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर के आदेशानुसार तहसीलदार मेघनगर के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक कसना पिता भूरा निवासी ग्राम नौगांवा, तहसील मेघनगर की 10 अप्रैल 2026 को कुएं के पानी में गिरकर डूबने के कारण मृत्यु हो जाने पर मृतक के वैध वारिसान उसकी पत्नि कमली पति कसना निवासी ग्राम नौगांवा, तहसील मेघनगर की राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की कण्डिका पाँच बिंदु क्रमांक 2- “क” के प्रावधानों के तहत 4,00,000 (चार लाख रुपए) की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP