भव्य सामूहिक योगाभ्यास के साथ रामा में मनाया गया #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक में भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग गुरु द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से योगाभ्यास कराया गया तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष रामा श्रीमती रुपा मेडा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार रामा सुश्री वैशाली सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा सुश्री वर्षा सोलंकी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री जय बैरागी, आयुष अधिकारी, प्राचार्य, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Ayush, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
5 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026