
उदयपुर: आधुनिक चिकित्सा और आईवीएफ (IVF) तकनीक के माध्यम से देश-दुनिया के लाखों निःसंतान दंपतियों की सूनी गोद भरने और उनके जीवन में संतान सुख की नई रोशनी जगाने वाले डॉ. अजय मुर्डिया का 74वां जन्मदिवस पूरे उदयपुर शहर के साथ खुशियां बांटने का माध्यम बन गया है। अपनी जड़ों, मेवाड़ की संस्कृति और सहजता से जुड़े मुर्डिया परिवार ने इस दो दिवसीय भव्य समारोह 'अजय स्वरांगन' को शहरवासियों के प्रति अपनी कृतज्ञता और अपनत्व के रूप में समर्पित किया है।
पहले दिन शब्दों और सुरों की महफिल: आयोजन के पहले दिन देश के प्रख्यात कवि हरिओम पंवार की ओजस्वी कविता और दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर की यादगार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। शहरवासियों ने इस सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया।
दूसरे दिन शानू के सुर और 'तैराकी' का ट्रेलर लॉन्च: दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार शानू अपनी सुरीली प्रस्तुति से शाम को यादगार बनाएंगे। इसके साथ ही कश्ती फाउंडेशन की प्रेरक फिल्म 'तैराकी' का ट्रेलर लॉन्च भी होगा, जो खेल, समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।
तीन पीढ़ियों का संस्कार और विरासत: डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा स्थापित चिकित्सा सेवा और समर्पण की इस विरासत (लेगेसी) को उनके दोनों बेटे नितीज मुर्डिया और डॉ. क्षितिज मुर्डिया पूरी सहजता और निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस गौरवशाली यात्रा और पारिवारिक मूल्यों को संजोने में परिवार की बहुओं आस्था मुर्डिया और श्रद्धा मुर्डिया की भी अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही है, जिनके स्नेह, समर्पण और कुशल प्रबंधन ने परिवार की एकजुटता तथा सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती दी है।
नई पीढ़ी ने साझा की दादा की सीख: परिवार की अगली पीढ़ी भी इस विरासत से गहराई से जुड़ी है। उद्घाटन सत्र में काशवी मुर्डिया और शौर्य मुर्डिया ने अपने दादा के सामाजिक योगदान और संस्कारों भरी परवरिश को भावपूर्ण शब्दों में साझा किया। वहीं, वीर मुर्डिया और आरोही मुर्डिया भी कला और संस्कृति (आर्ट एंड कल्चर) के माध्यम से परिवार की इस परंपरा को नई ऊंचाई दे रहे हैं।
मेवाड़ की मिट्टी और सहजता की मिसाल: बड़ी उपलब्धियों और ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद मुर्डिया परिवार ने कभी अपनी जड़ों और मेवाड़ की संस्कृति को नहीं भुलाया। बिना किसी आडंबर के, बेहद सामान्य और सहज भाव से अपने जीवन की इस बड़ी खुशी को निजी रखने के बजाय पूरे शहर के साथ बांटना इस परिवार की सबसे बड़ी विशेषता बनकर उभरी है।