डुमरी थाना क्षेत्र के बासोकांडो में एक व्यक्ति की निर्मम ह,त्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में ह,त्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ट्रैक्टर के चालक को लेने के लिए बासोकांडो आया था। इसी दौरान सुनसान स्थान पर अज्ञात हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौ,त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक, चश्मा तथा ह,त्या में प्रयुक्त पत्थर और डंडा बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
#murder #landdispute #dumri #giridih #giridihnews