Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए खरीफ मौसम की फसलों के लिए नवीन उन्नतशील किस्में --- कृषि विज्ञान केन्द्र टीकमगढ़ में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार साथ ही केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. जाटव, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. आई.डी. सिंह एवं जयपाल छिगारहा द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में क्षेत्र विशेष के लिए अनुशंसित उन्नत एवं उच्च उत्पादन किस्मों को अपनाने की सलाह दी गई है। उचित किस्मों के चयन से वर्षा आधारित परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मौसम का पूर्वानुमान देखकर सही समय पर बुआई करें। बारिश के मौसम में बीज जल्दी रोग से ग्रसित हो सकते हैं इसलिए बुआई से पहले बीजों को उपचारित करें। फसल को फफूँद जनित बीमारियों से बचाने के लिए जैविक फफूँदनाशक दवा ट्राईकोडर्मा विरिडी 10 मि.ली. या रासायनिक दवा विटावैक्स पॉवर 2 ग्राम प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से बीजोपचार कर बुवाई करना चाहिए। वर्षा के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर बुवाई का समय तय करना चाहिए। विभिन्न प्रकार की फसलों को उगाकर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखनी चाहिए। उन किस्मों का चयन करना चाहिए जो अधिक उपज देने वाली, रोग एवं कीट प्रतिरोधी साथ ही कम अवधि में तैयार होनी वाली हों। उड़द की पीला मौजेक प्रतिरोधक किस्में - इंदिरा उड़द प्रथम, मुकुंदरा, प्रताप उड़द 1, प्रताप उड़द 9, आई.पी.यू. 13-1, कोटा उड़द-2, कोटा उड़द-3, टी.जे.यू.-339 आदि, सोयाबीन की उन्नत किस्में - जे.एस. 20-116, जे.एस. 20-34, जे.एस. 20-94, जे.एस. 20-98, राज सोया 18, आदि, तिल की उन्नत किस्में - टी.के.जी. 306, टी.के.जी. 308, जी.टी. 4, जी.टी. 6, मूँगफली की उन्नत किस्में - जी.जे.जी.-32, टी.सी.जी.एस. 1694, लेपाक्षी, जे.एल. 501, जे.जी.एन. 3, धान की उन्नत किस्में - जे.आर. 201, जे.आर. 81, जे.आर. 345, पूसा सुगंध 4, पूसा सुगंध 3, एम.टी.यू. 1010 एवं अरहर की उन्नत किस्में - पूसा अरहर 16, पूसा 33, टी.जे.टी. 501, राजीव लोचन आदि हैं। उन्नत किस्मों की उपलब्धता हेतु म.प्र. राज्य बीज प्रक्रिया 4 नं. फार्म, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ़ तथा राष्ट्रीय बीज निगम निवाड़ी से सम्पर्क कर समय से बीज खरीदने का कार्य करें। जैविक खाद का उपयोग करने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और फसलें मजबूत होती हैं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

MORE NEWS

ग्राम उपरारा खास में अवैध रेत खनन पर हुई कार्रवाई
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में ग्राम उपरारा खास में राजस्व की टीम द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जतारा, तहसीलदार लिधौरा, नायब तहसीलदार चंदेरा एवं राजस्व हमले के द्वारा संयुक्त रूप से नदी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की गई एवं मौके पर खड़ी एल&टी मशीन को जप्त किया गया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

ग्राम उपरारा खास में अवैध रेत खनन पर हुई कार्रवाई -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में ग्राम उपरारा खास में राजस्व की टीम द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जतारा, तहसीलदार लिधौरा, नायब तहसीलदार चंदेरा एवं राजस्व हमले के द्वारा संयुक्त रूप से नदी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की गई एवं मौके पर खड़ी एल&टी मशीन को जप्त किया गया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत टीकमगढ़ नगरीय निकाय के विभिन्न वार्डाें में करायी गई नालियों की सफाई
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत शुक्रवार को आनंद इलेक्ट्रॉनिक से सेल सागर चौराहे तक की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। इसके साथ ही वार्ड 15 और 16 बेगम की गली की लगभग 150 मीटर नाली की सफाई करायी। मोटे का मुहल्ला इंद्रा कॉलोनी नाली की सफाई करा कचरा उठवाया गया।

इसी प्रकार वार्ड 10 बुद्ध बिहार कॉलोनी शांति स्वरूप के घर के पास की लगभग 250 मीटर, वार्ड न 27 चित्रांश कॉलोनी रजा कॉलोनी मे की लगभग 300 मीटर, वार्ड 21 बेकुंठी की लगभग 200 मीटर, वार्ड 6 सुनील यादव से लेकर पटरियों की लगभग 400 मीटर, वार्ड 13 चंदू अहिरवार से लेकर एवं लाली पार्षद के पास की लगभग 300 मीटर तथा वार्ड 9 हिमंचल गली अब्बू डॉक्टर की गली की लगभग 300 मीटर नाली की सफाई करायी गई तथा अन्य वार्डों में भी नाली की सफाई करायी गई एवं नाली साफ करा कर कचरा तत्काल उठवाया गया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत टीकमगढ़ नगरीय निकाय के विभिन्न वार्डाें में करायी गई नालियों की सफाई --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत शुक्रवार को आनंद इलेक्ट्रॉनिक से सेल सागर चौराहे तक की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। इसके साथ ही वार्ड 15 और 16 बेगम की गली की लगभग 150 मीटर नाली की सफाई करायी। मोटे का मुहल्ला इंद्रा कॉलोनी नाली की सफाई करा कचरा उठवाया गया। इसी प्रकार वार्ड 10 बुद्ध बिहार कॉलोनी शांति स्वरूप के घर के पास की लगभग 250 मीटर, वार्ड न 27 चित्रांश कॉलोनी रजा कॉलोनी मे की लगभग 300 मीटर, वार्ड 21 बेकुंठी की लगभग 200 मीटर, वार्ड 6 सुनील यादव से लेकर पटरियों की लगभग 400 मीटर, वार्ड 13 चंदू अहिरवार से लेकर एवं लाली पार्षद के पास की लगभग 300 मीटर तथा वार्ड 9 हिमंचल गली अब्बू डॉक्टर की गली की लगभग 300 मीटर नाली की सफाई करायी गई तथा अन्य वार्डों में भी नाली की सफाई करायी गई एवं नाली साफ करा कर कचरा तत्काल उठवाया गया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

आयुष विभाग द्वारा करवाये जा रहे प्रतिदिन योगा शिविर
--
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार ष्घर घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी आयुष संस्थानों में योगा शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में डॉ बंशीलाल अहिरवार (योगा नोडल अधिकारी) ने बताया की आप सभी को विदित है की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को मनाया जाएगा। इसी के परिपेक्ष्य में आयुष विभाग टीकमगढ़ द्वारा जनसामान्य को योग दिवस के पूर्व अभ्यास हेतु योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना है। डॉ बंशीलाल ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इन योग शिविरों में शामिल हो एवं योग को अपनी जीवन शैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाए जिससे आपका  शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके, टीकमगढ़ में उपवन पार्क में योग प्रशिक्षको द्वारा योगा शिविर लगा कर योग कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनकी दिनचर्या के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जाता हैं  योग प्रशिक्षक मनोज कुमार खरे द्वारा योगा करवाया जाता है।
योग शिविर में डॉ विनोद कुमार (जिला आयुष अधिकारी), डॉ.सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, ,डॉ.सीता साहू, डॉ अनीता राय, डॉ मुकेश यादव, डॉ सीमा जैन, डॉ.राजेश सूत्रकार डॉ.पूजा धुर्वे डॉ.अर्चना जैन, डॉ. शिखा खरे, प्रदीप चतुर्वेदी एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि अधिकारी/कर्मचारी सामिल रहे। प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे उपवन पार्क में लगभग 60 से 65 लोग योग शिविर का लाभ ले रहे है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

आयुष विभाग द्वारा करवाये जा रहे प्रतिदिन योगा शिविर -- आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार ष्घर घर योग हर व्यक्ति निरोग अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी आयुष संस्थानों में योगा शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में डॉ बंशीलाल अहिरवार (योगा नोडल अधिकारी) ने बताया की आप सभी को विदित है की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को मनाया जाएगा। इसी के परिपेक्ष्य में आयुष विभाग टीकमगढ़ द्वारा जनसामान्य को योग दिवस के पूर्व अभ्यास हेतु योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना है। डॉ बंशीलाल ने बताया कि अधिक से अधिक लोग इन योग शिविरों में शामिल हो एवं योग को अपनी जीवन शैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाए जिससे आपका शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके, टीकमगढ़ में उपवन पार्क में योग प्रशिक्षको द्वारा योगा शिविर लगा कर योग कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनकी दिनचर्या के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जाता हैं योग प्रशिक्षक मनोज कुमार खरे द्वारा योगा करवाया जाता है। योग शिविर में डॉ विनोद कुमार (जिला आयुष अधिकारी), डॉ.सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, ,डॉ.सीता साहू, डॉ अनीता राय, डॉ मुकेश यादव, डॉ सीमा जैन, डॉ.राजेश सूत्रकार डॉ.पूजा धुर्वे डॉ.अर्चना जैन, डॉ. शिखा खरे, प्रदीप चतुर्वेदी एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि अधिकारी/कर्मचारी सामिल रहे। प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे उपवन पार्क में लगभग 60 से 65 लोग योग शिविर का लाभ ले रहे है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए खरीफ मौसम की फसलों के लिए नवीन उन्नतशील किस्में --- कृषि विज्ञान केन्द्र टीकमगढ़ में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार साथ ही केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. जाटव, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. आई.डी. सिंह एवं जयपाल छिगारहा द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में क्षेत्र विशेष के लिए अनुशंसित उन्नत एवं उच्च उत्पादन किस्मों को अपनाने की सलाह दी गई है। उचित किस्मों के चयन से वर्षा आधारित परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मौसम का पूर्वानुमान देखकर सही समय पर बुआई करें। बारिश के मौसम में बीज जल्दी रोग से ग्रसित हो सकते हैं इसलिए बुआई से पहले बीजों को उपचारित करें। फसल को फफूँद जनित बीमारियों से बचाने के लिए जैविक फफूँदनाशक दवा ट्राईकोडर्मा विरिडी 10 मि.ली. या रासायनिक दवा विटावैक्स पॉवर 2 ग्राम प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से बीजोपचार कर बुवाई करना चाहिए। वर्षा के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर बुवाई का समय तय करना चाहिए। विभिन्न प्रकार की फसलों को उगाकर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखनी चाहिए। उन किस्मों का चयन करना चाहिए जो अधिक उपज देने वाली, रोग एवं कीट प्रतिरोधी साथ ही कम अवधि में तैयार होनी वाली हों। उड़द की पीला मौजेक प्रतिरोधक किस्में - इंदिरा उड़द प्रथम, मुकुंदरा, प्रताप उड़द 1, प्रताप उड़द 9, आई.पी.यू. 13-1, कोटा उड़द-2, कोटा उड़द-3, टी.जे.यू.-339 आदि, सोयाबीन की उन्नत किस्में - जे.एस. 20-116, जे.एस. 20-34, जे.एस. 20-94, जे.एस. 20-98, राज सोया 18, आदि, तिल की उन्नत किस्में - टी.के.जी. 306, टी.के.जी. 308, जी.टी. 4, जी.टी. 6, मूँगफली की उन्नत किस्में - जी.जे.जी.-32, टी.सी.जी.एस. 1694, लेपाक्षी, जे.एल. 501, जे.जी.एन. 3, धान की उन्नत किस्में - जे.आर. 201, जे.आर. 81, जे.आर. 345, पूसा सुगंध 4, पूसा सुगंध 3, एम.टी.यू. 1010 एवं अरहर की उन्नत किस्में - पूसा अरहर 16, पूसा 33, टी.जे.टी. 501, राजीव लोचन आदि हैं। उन्नत किस्मों की उपलब्धता हेतु म.प्र. राज्य बीज प्रक्रिया 4 नं. फार्म, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ़ तथा राष्ट्रीय बीज निगम निवाड़ी से सम्पर्क कर समय से बीज खरीदने का कार्य करें। जैविक खाद का उपयोग करने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और फसलें मजबूत होती हैं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh - Tikamgarh News