मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, प्रताप नगर थानाधिकारी अजय सिंह राव और टीम का किया अभिनंदन
उदयपुर। शहर के विभिन्न मंदिरों में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने पर प्रताप नगर थाना पुलिस की सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है।
इसको लेकर प्रताप नगर थानाधिकारी अजय सिंह राव एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम की तत्परता, मेहनत और समर्पण की सराहना की गई।
लोगों ने कहा कि मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने से श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की ऐसी सक्रियता से आमजन का कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ता है।