
कांगड़ा में सनसनी: एक ही दिन में दो मौतों से हड़कंप, लापता साहिल का शव मिलने के बाद संदिग्ध युवक ने भी तोड़ा दम
📍 जवाली, कांगड़ा
#हिमाचल #मेंटोर #कांगड़ा #जवाली
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र में एक ही दिन में हुई दो मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पहले जरोट निवासी लापता साहिल कुमार का शव बरामद हुआ और इसके कुछ ही समय बाद जंगल के समीप गंभीर हालत में मिले एक युवक की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जंगल के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध अवस्था में मिला। उसकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी बीच, लापता साहिल कुमार का शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने युवक और उसके कुछ रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलते ही डीएसपी वीरी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
#Kangra #Jawali #BreakingNews #CrimeNews #HimachalNews #HimachalMentor #TandaMedicalCollege #PoliceInvestigation #LatestNews #HPNews #HimachalPradesh #Justice #TrendingNews