
*समाजवादी लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बाँदा से जमीन से जुड़े युवा नेता चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव बने जिलाध्यक्ष*
*बाँदा/लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने संगठन विस्तार करते हुए तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
जारी आदेश के अनुसार *बरेली से मो. आसिफ को महानगर अध्यक्ष, कौशाम्बी से उस्मान अली को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बाँदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव को जिलाध्यक्ष* की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*बाँदा में जमीन से जुड़े नेता को मिली कमान*
बाँदा जिले के लिए यह नियुक्ति खास मानी जा रही है। चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव एक कार्यकर्ता से अपनी पहचान बनाने वाले नेता हैं। वे लगातार गांव, गली और मोहल्लों में युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए साफ संदेश दिया है कि अब लोहिया वाहिनी सिर्फ मंच पर नहीं, बल्कि बूथ पर लड़ेगी।
नियुक्ति के बाद चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव ने कहा - _"यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा पहला काम बाँदा के हर बूथ पर लोहिया वाहिनी का एक-एक नौजवान खड़ा करना है। हम जमीन पर उतरकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे और बाबा साहब और डॉ. लोहिया के सामाजिक न्याय के विचार को घर-घर तक ले जाएंगे। 2027 की तैयारी बूथ से ही शुरू होगी।"_
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने कहा कि लोहिया वाहिनी डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की वैचारिक वाहिनी है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ कमेटियों को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाँदा में नियुक्ति की खबर आते ही समाजवादी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शीर्ष नेतृत्व - श्रद्धेय नेताजी अमर रहें, माननीय शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद, माननीय अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ आभार जताया।
Atarra, Banda | Oct 10, 2026