बाँदा :-मकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण व नगदी बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा मकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र की रहने वली राजकुमारी ने दिनांक 16.10.2026 को थाना तिन्दवारी पर सूचना दी कि वह अपने पति का इलाज कराने के लिए बबेरू गई हुई थी, वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में रखे बक्से की कुंडी टूटी हुई थी तथा आभूषण आदि चोरी हो गए थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध थाना तिन्दवारी में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त रावेन्द्र उर्फ भोला एवं उसके एक अन्य साथी को ग्राम क्योटरा जाने वाली नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण एवं नकदी बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*बरामदगी-*
▪️01 टंच पीली धातु (वजन 2.51 ग्राम)
▪️06 सिक्के सफेद धातु (कुल वजन 97.5 ग्राम)
▪️10,526/- रूपये नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रावेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कमल निवाली बहिंगा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
2. सदाब पुत्र अजमत निवासी ग्राम सिमौनी थाना बबेरु जनपद ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 221/26 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. संदीप कुमार थानाध्यक्ष तिन्दवारी
2. उ0नि0 उ0नि0 शिवकरन सिंह
3. उ0नि0 सतीशचन्द्र
4. हे0का0 योगेन्द्र सिंह
5. का0 अमन कोष्टा
6. का0 महेन्द्र प्रताप सिंह
Atarra, Banda | Oct 18, 2026