दुराचार एवं युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोतीनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में लापता युवती का शव कुएँ में मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती के साथ दुराचार करने के बाद उसे कुएँ में धक्का दे दिया था। हाईवे निर्माण कार्य में लगे संदिग्ध से पूछताछ के दौरान घटना का खुलासा हुआ। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
#CrimeNews #Sagar
Sagar, Sagar | Oct 18, 2026