Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

मुख्य विकास अधिकारी श्री डी पी पाल ने आज चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद, चित्रकूट हेतु निर्माणाधीन नवीन कार्यालय भवन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक पर्यटन, कार्यदायी संस्था के सहायक परियोजना प्रबंधक एवं अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निम्नवत् स्थिति पायी गयी - कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकाई-13, बांदा द्वारा श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद, चित्रकूट के लिए नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत है, जिसके लिए शासन द्वारा रू0 1082.29 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना का कार्य अगस्त, 2024 में प्रारम्भ हुआ था तथा इसे जून, 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत कार्यालय भवन, आवासीय ब्लॉक, आंतरिक मार्ग, बाउंड्रीवाल, जलापूर्ति व्यवस्था, समरसेबल एवं पम्प, सेप्टिक टैंक, पेवर ब्लॉक, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) व्यवस्था, मुख्य प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट, परिसर विकास, केबल ट्रे, कॉन्फ्रेंस हॉल इंटीरियर, टूरिस्ट फैसिलिटी तथा अन्य सहायक निर्माण कार्य शामिल हैं। इस आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण से परिषद के प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं सुचारु रूप से किया जा सकेगा। साथ ही तीर्थ एवं पर्यटन विकास से संबंधित गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। अधोहस्ताक्षरी द्वारा परियोजना की प्रगति का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के लिए संयुक्त निदेशक पर्यटन, चित्रकूटधाम एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गये। कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये गये तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे परियोजना का लाभ समय पर आमजन एवं पर्यटन क्षेत्र को प्राप्त हो

Manikpur, Chitrakoot | Jun 3, 2026

MORE NEWS