बिहार के दरभंगा जिले के नगर क्षेत्र स्थित एक उर्दू मध्य विद्यालय में कार्यरत BPSC शिक्षिका को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है. शिक्षिका की सगी बहन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन ने उनके पति यानी अपने जीजा के साथ कोर्ट मैरिज की है. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उनके बच्चे भी हैं. आरोप है कि उनके पति ने 16 जून 2025 को उनकी सगी बहन यानी BPSC शिक्षिका के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पति से उनका तलाक नहीं हुआ है, इसलिए दूसरी शादी की वैधता को लेकर सवाल उठते हैं.
#Darbhanga #BiharNews #BPSCTeacher #TeacherNews #BiharEducation #EducationNews #CourtMarriage #SecondMarriage #MarriageControversy #LegalIssue #LegalNews #BiharTeacherNews