गुड़ामालानी की कुर्सी का गणित बड़ा दिलचस्प निकलेगा:खेल अब मतपेटियों में कैद है
मीडिया सर्वे के गलियारों में अलग-अलग गणित सामने आ रहे हैं—
कहीं सात का आंकड़ा मजबूत बताया जा रहा है,
कहीं दो की अपनी कहानी है,
तो कहीं ग्यारह का आंकड़ा पूरे गणित को पलटता नजर आ रहा है।
लेकिन चुनावी गणित भी बड़ा अजीब खेल है साहब…
सर्वे में आंकड़े बनते हैं और मतपेटी में किस्मत!
अब असली सवाल ये नहीं कि किसके कितने पार्षद हैं…
सवाल ये है कि कुर्सी तक पहुंचने वाली सीढ़ी किसके हिस्से आती है?
20 वार्डों ने अपना फैसला सुना दिया,
अब नेताओं के दावों और जमीन के आंकड़ों के बीच
किसका गणित फिट बैठता है, ये देखना दिलचस्प होगा।