गुड़ामालानी SDM परिसर में टकराए दो राणा: चुनावी संग्राम के बीच सुरेंद्र सिंह-कुलदीप सिंह आमने-सामने, बिना नजर मिलाए हुए क्रॉस
गुड़ामालानी नगर पालिका चुनाव के बीच एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। SDM परिसर में कांग्रेस खेमे के राणा सुरेंद्र सिंह अपने पार्टी प्रत्याशियों के आवेदन करवाकर बाहर निकल रहे थे, तभी सामने से बीजेपी खेमे के राणा कुलदीप सिंह अपने प्रत्याशियों के साथ परिसर में प्रवेश करते दिखाई दिए।इस दौरान दोनों नेता आमने-सामने आए और एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी-अपनी व्यस्तता में आगे बढ़ते रहे और बातचीत नहीं हुई। वहीं राणा सुरेंद्र सिंह ने आगे बढ़ते हुए बीजेपी प्रत्याशियों का अभिवादन भी किया। नगर पालिका चुनाव के बीच दोनों राजनीतिक खेमों के प्रमुख चेहरों का यह एक ही फ्रेम में नजर आना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।