#गुड़ामालानी में नगर पालिका चुनावों का बिगुल बजा
गुड़ामालानी SDM एवं रिटर्निंग अधिकारी भंवरलाल ने पत्रकारों की बैठक लेकर नगर पालिका चुनावों के नोटिफिकेशन और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी। नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। प्रत्याशी 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 9 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।