Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

शिमला में सेपक टाकरॉ के विकास को नई उड़ान, जिला स्तरीय एसोसिएशन का गठन। जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने, स्थानीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने पर रहेगा जोर शिमला। सेपक टकरॉ खेल को शिमला जिले में जमीनी स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। 14 अगस्त 2026 को द मॉल, शिमला में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान District Shimla Sepak Takraw Association का आधिकारिक गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल एमेच्योर सेपक टकरॉ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एन. आजाद ने की। इस दौरान जिले में सेपक टकरॉ खेल को व्यवस्थित एवं व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवगठित जिला एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य शिमला जिले में सेपक टकरॉ की जमीनी स्तर पर मजबूत नींव तैयार करना, खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए कपिल शर्मा को चेयरमैन तथा अंशुल सकलानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं दीपक सुंद्रियाल और डॉ. उदय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि संत अरविंद कुमार और सरदार विक्रम सिंह जीत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिमला जिले में सेपक टकरॉ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सक्षम खेल संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार होने से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में स्कूलों, युवा खिलाड़ियों और स्थानीय खेल संस्थाओं को इस अभियान से जोड़कर सेपक टकरॉ को व्यापक स्तर पर लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। न्यूज टुडे हिमाचल शिमला ब्यूरो

Shimla Urban, Shimla | Aug 15, 2026

MORE NEWS

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर से टकराई कार; पुलिस के दो जवानों की मौत
शिमला -
शिमला में टालैंड से खलीनी रोड के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना कार नंबर एचपी 52ए-2767 और टैंकर नंबर एचपी 92ए-9229 के बीच हुई। हादसे में एचएचसी प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार, पुलिस लाइन कैंथू, की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर से टकराई कार; पुलिस के दो जवानों की मौत शिमला - शिमला में टालैंड से खलीनी रोड के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना कार नंबर एचपी 52ए-2767 और टैंकर नंबर एचपी 92ए-9229 के बीच हुई। हादसे में एचएचसी प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार, पुलिस लाइन कैंथू, की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026

टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सेब से लदी पिकअप पलटी
शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह सेब से लदी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर सेब बिखर गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सेब से लदी पिकअप पलटी शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह सेब से लदी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर सेब बिखर गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026

#शिमला :- समय से पहले ही सेब के पौधों में लगा पतझड़ का रोग..जाने विभाग ने कौनसी दवाइयों का छिड़काव करने की दी सलाह..!

#शिमला :- समय से पहले ही सेब के पौधों में लगा पतझड़ का रोग..जाने विभाग ने कौनसी दवाइयों का छिड़काव करने की दी सलाह..!

Shimla Urban, Shimla | Aug 16, 2026

Nerissimo Gala — RMS Orchard, Bakhol 🍎 | 16/08/2026

आज RMS Orchard Bakhol में Nerissimo Gala की शानदार हार्वेस्टिंग।
🔴 गहरा और आकर्षक रंग
🍎 बेहतरीन साइज
✨ प्रीमियम फिनिश और शानदार क्वालिटी

Nerissimo Gala — RMS Bakhol की 16 अगस्त 2026 की हार्वेस्टिंग।

Nerissimo Gala — RMS Orchard, Bakhol 🍎 | 16/08/2026 आज RMS Orchard Bakhol में Nerissimo Gala की शानदार हार्वेस्टिंग। 🔴 गहरा और आकर्षक रंग 🍎 बेहतरीन साइज ✨ प्रीमियम फिनिश और शानदार क्वालिटी Nerissimo Gala — RMS Bakhol की 16 अगस्त 2026 की हार्वेस्टिंग।

Shimla Urban, Shimla | Aug 16, 2026

🍎 RMS Bakhol की गाला की पहली खेप अब KAC Kissan Apple Centre, Shop No. 219, Pinjore Fruit Market 🙏🙏🙏

आज RMS Bakhol Kotkhai से Fenzem Gala और Mema Gala 16316 की पहली खेप Vineet Ramchandani Ji के माध्यम से Pinjore Fruit Market बेची गई ।
इस बार आज (16/08/2026) RMS Bakhol FenZem or Mema gala 16316 ने शानदार कीमत हासिल की है
🍎 Premium Grade: ₹4,000 प्रति बॉक्स
🍎 Second Grade: ₹3500 प्रति बॉक्स
लंबे समय से  विश्वास और रिश्ते बने रहे के साथ RMS Bakhol की नई शुरुआत Kissan Apple Centre के साथ हो रही है। उम्मीद है कि यह विश्वास आगे भी इसी तरह मजबूत होता रहेगा।
RMS Bakhol — Quality, Trust & Genuine Apple Production. 🍎🙏

📍 KAC Kissan Apple Centre
Shop No. 219, Pinjore Fruit Market, Haryana
Vineet Ramchandani Ji

🍎 RMS Bakhol की गाला की पहली खेप अब KAC Kissan Apple Centre, Shop No. 219, Pinjore Fruit Market 🙏🙏🙏 आज RMS Bakhol Kotkhai से Fenzem Gala और Mema Gala 16316 की पहली खेप Vineet Ramchandani Ji के माध्यम से Pinjore Fruit Market बेची गई । इस बार आज (16/08/2026) RMS Bakhol FenZem or Mema gala 16316 ने शानदार कीमत हासिल की है 🍎 Premium Grade: ₹4,000 प्रति बॉक्स 🍎 Second Grade: ₹3500 प्रति बॉक्स लंबे समय से विश्वास और रिश्ते बने रहे के साथ RMS Bakhol की नई शुरुआत Kissan Apple Centre के साथ हो रही है। उम्मीद है कि यह विश्वास आगे भी इसी तरह मजबूत होता रहेगा। RMS Bakhol — Quality, Trust & Genuine Apple Production. 🍎🙏 📍 KAC Kissan Apple Centre Shop No. 219, Pinjore Fruit Market, Haryana Vineet Ramchandani Ji

Shimla Urban, Shimla | Aug 16, 2026

शिमला में सेपक टाकरॉ के विकास को नई उड़ान, जिला स्तरीय एसोसिएशन का गठन। जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने, स्थानीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने पर रहेगा जोर शिमला। सेपक टकरॉ खेल को शिमला जिले में जमीनी स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। 14 अगस्त 2026 को द मॉल, शिमला में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान District Shimla Sepak Takraw Association का आधिकारिक गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल एमेच्योर सेपक टकरॉ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एन. आजाद ने की। इस दौरान जिले में सेपक टकरॉ खेल को व्यवस्थित एवं व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नवगठित जिला एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य शिमला जिले में सेपक टकरॉ की जमीनी स्तर पर मजबूत नींव तैयार करना, खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए कपिल शर्मा को चेयरमैन तथा अंशुल सकलानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं दीपक सुंद्रियाल और डॉ. उदय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि संत अरविंद कुमार और सरदार विक्रम सिंह जीत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिमला जिले में सेपक टकरॉ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सक्षम खेल संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार होने से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में स्कूलों, युवा खिलाड़ियों और स्थानीय खेल संस्थाओं को इस अभियान से जोड़कर सेपक टकरॉ को व्यापक स्तर पर लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। न्यूज टुडे हिमाचल शिमला ब्यूरो - Shimla Urban News