
दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात, यूपी के 1.89 करोड़ परिवारों को 1500 करोड़ की गैस सब्सिडी
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की। इसके लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। जनपद जालौन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन और जिलाधिकारी समीर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया है। वहीं, दोनों विधायकों ने कहा कि दीपावली पर सब्सिडी मिलने से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
#JalaunNews #upgovt #dmjalaun #diwali #UjjwalaYojana
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026