आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की अनंतिम सूची जारी
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मंडला के अंतर्गत आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के चयन की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। जारी सूचना के अनुसार मंडला परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 पद एवं सहायिका के 2 पद के लिए अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। अंतिम सूची के प्रकाशन की तिथि 31 अगस्त 2026 है।
अभ्यर्थी अंतिम सूची पर दावा-आपत्ति 31 अगस्त से 7 दिवस के भीतर एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh