औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित
--
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा निवाड़ी जिले के विभागीय औद्योगिक क्षेत्र जेर में उपलब्ध रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु इच्छुक उद्यमियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इच्छुक आवेदक 01 अगस्त 2026 प्रातः 11:00 बजे से 15 अगस्त 2026 सायं 5:00 बजे तक विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक भूखंड के लिए आवेदन शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो अप्रतिदेय होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदक को प्रचलित प्रीमियम राशि का 25 प्रतिशत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
औद्योगिक भूखंडों के आवंटन, नियमों एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट mpmsme.gov.in पर उपलब्ध है।
#jansamparkMP #niwari