प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी ने उप जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया
--
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीना व्यास के मार्गदर्शन, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी श्रीमती सोनम वर्मा के द्वारा शुक्रवार को सब जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली जेल में 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बंदी निरुद्ध नहीं पाया गया। न्यायाधीशगण ने बंदियों का तैयार हो रहे भोजन को चेक किया गुणवत्तायुक्त पाया जेल में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई। 02 दंडित एवं 101 विचाराधीन कुल 103 बंदी पाए गए।
#jansamparkMP #niwari