रतननगर के 20 वार्डों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 75.99 प्रतिशत हुई वोटिंग
चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती कस्बे रतननगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव शांति पूर्ण ढ़ंग से बुधवार को संपन्न हुआ। मदाताओं में बुधवार सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक काफी उत्साह रहा। यहां कुल मतदाता 8319 थे, उनमें से 75.99 प्रतिशत ही वोट पोल हुए। यहां वार्ड 18 में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुधवार शाम को मतदान केंद्र पर वोट डालने परिजनों के सहारे व्हील चेयर पर आयी। वहीं वार्ड दो की 75 वर्षीय झीमा देवी अपने बेटे सुभाष के साथ मतदान करने पहुंची। #elactionnews #ratannagarelaction
#follower #nonfollowers #highlightseveryone
#viralpost
Churu, Churu | Sep 9, 2026