Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जदयू जिला कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, विकसित बिहार और विकसित भारत का लिया संकल्प बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के कलक्ट्रेट रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अमर बलिदानियों के त्याग को किया नमन जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। राजपुर विधायक संतोष निराला ने भी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी के साथी मौजूद रहे।

Buxar, Buxar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब

बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही।

आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇

#Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही। आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 #Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

जदयू जिला कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, विकसित बिहार और विकसित भारत का लिया संकल्प बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के कलक्ट्रेट रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अमर बलिदानियों के त्याग को किया नमन जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। राजपुर विधायक संतोष निराला ने भी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी के साथी मौजूद रहे। - Buxar News