बक्सर में अनोखी प्रेम कहानी! रील बनाते-बनाते हुआ प्यार, दो महिलाओं ने रचाई शादी....
बिहार के बक्सर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय रूबी और 32 वर्षीय संध्या की नजदीकियां सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान बढ़ीं। दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद विंध्याचल मंदिर और फिर बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट स्थित मंडप में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से एक-दूसरे को जीवनसाथी मानते हुए शादी की। अब शादी का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है।
#Buxar #BiharNews #BuxarNews #BiharViral #ViralVideo #ViralNews #LoveStory #UniqueLoveStory #SocialMediaViral #BiharNewsUpdate #RamrekhaGhat #BiharViralNews #TrendingNews #PurneaCentralNews