अवैध बजरी परिवहन करते 3 डम्पर व एस्कॉर्ट में प्रयुक्त एसयूवी कार जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। पुलिस थाना गंगरार एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त 3 डम्परों को डिटेन कर एस्कॉर्ट के लिए प्रयुक्त एसयूवी कार को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध बजरी की रोकथाम के तहत डीएसटी टीम प्रभारी हेड कानि. प्रमोद कुमार मय जाब्ता तथा थानाधिकारी गंगरार के निर्देशन में एएसआई शिवलाल मय जाब्ता के द्वारा दिनांक 29 अगस्त की रात्री को नाकाबन्दी के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुये 3 डम्परों को डिटेन किया गया तथा ऐस्कोर्ट में प्रयुक्त एसयुवी कार को जब्त किया गया है तथा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।