*पुलिस थाना बड़ीसादड़ी की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश—4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद*
*आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, बाइक चोरी के साथ विद्युत तार व स्टार्टर चोरी में भी संलिप्त*
बड़ीसादड़ी,31 अगस्त 2026। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना सामने आया है, जिनमें विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल लूट, विद्युत लाइन के तार तथा पानी की मोटर का स्टार्टर चोरी करना शामिल है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को बड़ीसादड़ी थाने पर प्रार्थी शिवालाल पुष्करणा निवासी आमीरामा पुलिस थाना बडीसादडी ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 25 अगस्त 2026 को मै मेरी मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना को शाम करीब 07 बजे मेरे घर के बा�