रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन बुधवार को सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैत्रीपूर्ण मुकाबले में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और सिविल सोसायटी की टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान पर प्रशासनिक अधिकारियों का क्रिकेट के प्रति उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। आयोजन के दौरान कुल दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला जिला प्रशासन एवं सिविल सोसायटी के बीच हुआ, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबला पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम विजयी रही।
#rohtasdistrict