Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

9.38 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, निशानदेही पर सप्लायर भी काबू , दोनों को भेजा जेल।। पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक एक नशा तस्कर को 9.38 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार रात को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव में अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार एक युवक गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक बाग के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को छोड़कर पैदल पत्थरगढ़ गांव की और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उस्मान पुत्र अफसर अली निवासी रानी महल काबूली बाग कॉलोनी हाल बबैल रोड मनमोहन नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास कुमार भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9.38 ग्राम पाया गया। पुलिस ने थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया वह नशा करने का आदी है। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एक दिन पहले कुटानी रोड काबुली बाग कॉलोनी निवासी शाहिद से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन स्वयं नंशा करने में खर्च कर दी और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। और रविवार को बची हेरोइन को बेचने के लिए गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर ग्राहक की फिराक में आया था। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी उस्मान को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर शाहिद को सनौली बाइपास पर कुराड़ के नजदीक सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शाहिद ने आरोपी उस्मान को 1 हजार रूपए प्रति ग्राम के हिसाब 15 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने हेरोइन बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी उस्मान को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी शाहिद को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Uklana, Hissar | Jun 2, 2026

MORE NEWS

फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान, 26 अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट
– मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी

फतेहाबाद, 02 जून। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
     ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक जयसिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 26 बुलेट मोटरसाइकिलों में लगे अवैध एवं मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। कार्रवाई के उपरांत इन सभी साइलेंसरों को बुलडोजर की सहायता से नष्ट कर दिया गया ताकि उनका दोबारा उपयोग न किया जा सके।
      उप निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है तथा विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों एवं अन्य नागरिकों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तेज आवाज वाले वाहन सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटका सकते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।
      उन्होंने कहा कि वाहन निर्माता कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का संशोधन करना मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
     ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर या अन्य गैरकानूनी संशोधन न करवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini

फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान, 26 अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट – मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी फतेहाबाद, 02 जून। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक जयसिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 26 बुलेट मोटरसाइकिलों में लगे अवैध एवं मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। कार्रवाई के उपरांत इन सभी साइलेंसरों को बुलडोजर की सहायता से नष्ट कर दिया गया ताकि उनका दोबारा उपयोग न किया जा सके। उप निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है तथा विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों एवं अन्य नागरिकों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तेज आवाज वाले वाहन सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटका सकते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वाहन निर्माता कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का संशोधन करना मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर या अन्य गैरकानूनी संशोधन न करवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। #adgphisar #dprharyana #dutyofpolice #dgpharyana #cmoharyana #NayabSinghSaini

Uklana, Hissar | Jun 3, 2026

*BREAKING NEWS* 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण* 

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद

*BREAKING NEWS* *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण* इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद

Uklana, Hissar | Jun 3, 2026

फाइनेंसर के हत्यारोपी के चाचा का मर्डर:झज्जर में जोकर वाला मास्क लगाकर आया युवक, कमरे में घुसकर 8 गोलियां मारीं

फाइनेंसर के हत्यारोपी के चाचा का मर्डर:झज्जर में जोकर वाला मास्क लगाकर आया युवक, कमरे में घुसकर 8 गोलियां मारीं

Uklana, Hissar | Jun 3, 2026

9.38 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, निशानदेही पर सप्लायर भी काबू , दोनों को भेजा जेल।। पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक एक नशा तस्कर को 9.38 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार रात को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव में अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार एक युवक गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक बाग के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को छोड़कर पैदल पत्थरगढ़ गांव की और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उस्मान पुत्र अफसर अली निवासी रानी महल काबूली बाग कॉलोनी हाल बबैल रोड मनमोहन नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास कुमार भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9.38 ग्राम पाया गया। पुलिस ने थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया वह नशा करने का आदी है। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एक दिन पहले कुटानी रोड काबुली बाग कॉलोनी निवासी शाहिद से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन स्वयं नंशा करने में खर्च कर दी और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। और रविवार को बची हेरोइन को बेचने के लिए गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर ग्राहक की फिराक में आया था। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी उस्मान को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर शाहिद को सनौली बाइपास पर कुराड़ के नजदीक सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शाहिद ने आरोपी उस्मान को 1 हजार रूपए प्रति ग्राम के हिसाब 15 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने हेरोइन बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी उस्मान को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी शाहिद को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। - Uklana News