Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" विषयक कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, जिला सोलन [युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार] तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोलन [गृह मंत्रालय, भारत सरकार] के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे "युवा आपदा मित्र" प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत डॉ. वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय, सोलन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सोलन श्री विजय कुमार रहे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय "स्वस्थ आयु के लिए योग - Yoga for Healthy Ageing" है। कार्यक्रम का आयोजन श्री कनिष्क शर्मा, मेरा युवा भारत, सोलन द्वारा किया गया। मुख्य योग प्रशिक्षक श्री निसर्ग शर्मा द्वारा युवाओं को योगाभ्यास करवाया गया तथा योग को दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर योग के साथ-साथ योग से संबंधित खेलों का भी आयोजन किया गया। ध्यान अवधि बढ़ाने हेतु 'ऐसे-वैसे' खेल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कार्तिक ठाकुर, द्वितीय स्थान पर महक तथा तृतीय स्थान पर अपराजिता रही। कार्यक्रम के समापन पर रस्साकशी _Tug of War_ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थी युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के गुण सिखाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जागरूक करना था।