
BIG BREAKING दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई का आरोप। SSP पांडे ने अपने चैंबर में डेढ़ घंटे तक दलित नेता को पीटा
"SSP के चैम्बर में 1.5 घंटे पीटा, SOG ऑफिस में बांधकर मारा इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने" - किसान नेताओं के साथ बर्बरता के आरोप
मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम मर्डर केस में हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज के मामले में 2 किसान नेताओं दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ पुलिस हिरासत में बर्बरता का गंभीर आरोप लगा है। SSP अविनाश पांडे को हटा दिया गया है। उन्हें डीजीपी हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
ललिता गौतम मर्डर केस में प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को आरोपी बनाया गया था। सरकार के दखल के बाद मामला ठंडा पड़ा और दोनों की जमानत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन और लाठीचार्ज में दिग्विजय भाटी शामिल भी नहीं थे।
किसान नेताओं ने क्या बताया?
आरोप है कि कल SSP ने दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया। पहले गालियां दीं, फिर अपने पर्सनल चैम्बर में बंद कर करीब *डेढ़ घंटे तक जूतों, घूसों और लातों से पीटा।
इसके बाद दोनों को जिले की SOG के हवाले कर दिया गया। SOG ऑफिस में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर आरोप है कि उन्होंने दोनों के पैर बांधकर उल्टा लटकाया और तलवों, कमर और पीठ पर फट्टों और लाठियों से पिटाई की।
सामने आए चोट के निशान
आज सुबह दोनों से मुलाकात के बाद चोटों के निशान सामने आए। तस्वीरों में दिग्विजय भाटी की एक आंख पर गंभीर सूजन और चोट साफ देखी जा सकती है।
Baghpat, Bagpat | Aug 21, 2026