
मोतिहारी: स्कूल के बाहर आइसक्रीम खाने से 6 बच्चे बीमार, खाते ही चिपके होंठ; विक्रेता गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र (गायघाट हाईस्कूल) से एक खौफनाक मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर ठेले पर बिक रही आइसक्रीम खाने से करीब आधा दर्जन बच्चों की जान पर बन आई। जानकारी के अनुसार, बच्चों ने जैसे ही आइसक्रीम मुंह में रखी, उनके होंठ आपस में ऐसे चिपक गए कि हटाने की कोशिश में खून तक निकल आया।
पुलिस हिरासत में विक्रेता, खतरनाक केमिकल की आशंका
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। घबराए परिजनों ने तुरंत बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस आइसक्रीम को बनाने में किसी खतरनाक रसायन (केमिकल) का इस्तेमाल किया गया था।
कागजों पर खाद्य विभाग?
इस घटना ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश भर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग सिर्फ कागजों पर जांच कर रहा है? खुलेआम बच्चों की सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ का असली जिम्मेदार कौन है?
🙏 अपील: अपने बच्चों को स्कूल के बाहर मिलने वाले ऐसे बिना ब्रांड के और खुले खाद्य पदार्थों से दूर रखें।
#Motihari #BiharNews #FoodSafety #Harsiddhi #FakeIceCream