चुनार पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
₹6 लाख के चोरी के आभूषण और ₹1 लाख नकद बरामद
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को चुनार किला परेड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब ₹6 लाख कीमत के चोरी के आभूषण, ₹1 लाख नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद मकानों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी करते थे। चोरी के आभूषणों को बाजार में लगे कैमरों से बचने के लिए ट्रेन और बसों के जरिए अलग-अलग स्थानों पर बेचने का प्रयास करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक तिवारी, मोहित तिवारी, अनुज तिवारी, पार्थ उर्फ साहिल और मोहम्मद शान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय/जेल भेज दिया।