मंडी में 200 फीट की ऊंचाई पर हाईटेंशन तारों में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, 3 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मेहड़ गांव के पास पैराग्लाइडिंग के दौरान एक रूसी पायलट हाईटेंशन बिजली की तारों में फंस गया। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडर करीब 200 फीट की ऊंचाई पर बिजली की तारों में अटक गया और हवा में लटकता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पायलट को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात है कि इस घटना में उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमों के सामने काफी चुनौतियां रहीं। समय रहते चलाए गए संयुक्त अभियान के चलते विदेशी पायलट की जान बचाई जा सकी।
सवाल: पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों के दौरान सुरक्षा नियमों और जरूरी सावधानियों को लेकर क्या और सख्ती होनी चाहिए?
#Mandi #Paragliding #RussianPilot #RescueOperation #HimachalNews #HimachalPradesh #UTHimachal #UTNews